Breaking News

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईः 12 किलो अवैध मेफेड्रोन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) एमपी यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। 16 दिसंबर की देर रात डोडर टोल प्लाजा, तहसील जावरा, जिला रतलाम में चित्तौड़गढ़ पासिंग एक मारुति स्विफ्ट कार से 12 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की है।

10 पैकेटों में छिपाकर रखा था
विशिष्ट आसूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सीबीएन की प्रिवेंटिव टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां 10 पैकेटों में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। सीबीएन के अनुसार मेफेड्रोन की यह बरामदगी अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

Check Also

राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से सनसनी, खनन लीज विवाद में ग्रामीणों पर हमले का आरोप

Atar Singh Bhadana News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *