Breaking News

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होगी बैठक, तैयारियों को लेकर ले रहे CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में ले रहे बैठक, विजय शर्मा भी मौजूद

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. वहीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे. जिसकी तैयारियों को लेकर आज CM साय मंत्रालय में बैठक ले रहे हैं.

मंत्रालय में बैठक ले रहे सीएम साय
बस्तर में होने वाले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर CM विष्णुदेव साय मंत्रालय बैठक ले रहे हैं. इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, गृह विभाग के अफसर मौजूद हैं. इसके साथ ही प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर फोकस कर सकते है. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं.

नक्सल खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार बड़ा आयोजन
नक्लवाद के खात्में के बाद बस्तर में इस स्तर की बैठक काफी अहम माना जा रहा है. यहां विकास, सुरक्षा और राज्यों के बीच नीति निर्माण, अंतर-राज्यीय समन्वय और कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. बता दें मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित की गई थी.

Check Also

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *