CG News: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जय साहू के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है. जय को पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू का बेटा बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बड़े भाई ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक जय साहू ने कमरे के दरवाजे को अंदर से लॉक लिया था. पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा डराने वाला था. जय साहू का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस के अनुसार पूरी घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

पत्नी ने लगाए आरोप
मृतक जय साहू की पत्नी किरण साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जेठ उन्हें मारने की धमकियां दिया करते थे. प्रॉपर्टी के नाम पर मारने की धमकी दिया करते थे. किरण साहू ने आगे कहा कि ट्रेडिंग में 13 लख रुपए लगाए थे जो कि हार चुके थे. इससे पहले भी कई लाख रुपये ट्रेडिंग के नाम पर हार चुके हैं.

पारिवारिक विवाद आया सामने
परिवार के सदस्यों ने जय साहू की पत्नी किरण पर भी आरोप लगाए हैं. सदस्यों का कहना है कि किरण ने जय के हिस्से की 1.36 करोड़ रुपये की संपत्ति बेच दी और पैसे अपने पास रख लिए. परिजनों के मुताबिक पत्नी दो सप्ताह पहले छोड़कर चली गई थी जिससे जय साहू तनाव में थे.

Check Also

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग और नर्सिंग पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *