Breaking News

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टेकला के जंगल से 24 लाख की नकदी और नक्सलियों का डंप बरामद

नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के सयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माओवादियों को बड़ा झटका लगा है. नारायणपुर पुलिस ने थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया. नक्सलियों ने यहां पर बड़े-बड़े हथियार छुपा रखे थे. इतना ही नहीं थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद भी बरामद की गई है.

गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद
जानकारी के मुताबिक पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलियों के इस अड्डे के बारे में सूचना मिली थी और ये खबर थी कि यहां पर नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार इकठ्ठा कर छुपा रखे हैं. विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपाए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण सुरक्षित बरामद किए.

INSAS रायफल समेत मिले ये घातक हथियार
पुलिस को टेकला की जंगलों और पहाड़ी एरिया में मिले हथियारों के जखीरे से एक INSAS रायफल, दो SLR रायफल, दो .303 रायफल, दो 30-ओसी बंदूक, एक BGL लॉन्चर और एक सिंगल शॉट बंदूक बरामद की गई. इसके आलावा बड़ी संख्या में मैग्जीन सैकड़ों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर तथा बायोफेंग संचार उपकरण भी जब्त किए गए. पुलिस के अनुसार यह सफलता लगातार चलाए जा रहे सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान का नतीजा है.

लगातार जारी रहेगा अभियान-पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ये अभियान लगातार चलता रहेगा और ऐसे ही पुलिस नक्सलियों की कमर तोड़ने की काम करती रहेगी. नक्सलियों ने जंगलों में हथियार जमा कर रखे है उनको खोजने की प्रकिया अब और तेज की जाएगी. ताकि नक्सली संगठन की संचालन झमता को और कमजोर किया जा सके.

आम जनता से पुलिस की अपील
पुलिस अधिकारियों ने जनता से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस की आम नागरिको से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दे. पुलिस का मानना है कि आम जन के सहयोग से जिले में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *