Breaking News

स्वास्थ्य महकमे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने वाला आदेश रद्द करने के निर्देश, अफसरों को दी हिदायत, भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो

रायपुर. सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश सरकार ने वापस ले लिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस आदेश पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसे सुनिश्चित करने कड़ा संदेश दिया है. सूत्रों की माने तो इस आदेश के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर अविलंब इसे रद्द करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने स्वभाव से सहज और सरल माने जाते हैं, लेकिन इस प्रकरण में अपने स्वभाव के विपरीत जाते हुए उन्होंने बेहद तल्ख़ लहजे में इसे रद्द करने और आगे ऐसी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है.

गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए थे. पत्रकार संगठनों ने इसका तीखा विरोध किया था. स्वास्थ्य विभाग के आदेश की प्रति जलाते हुए मुख्यमंत्री से इस पर हस्तक्षेप की मांग की थी. मुख्यमंत्री से पत्रकारों को उम्मीद थी कि उनके हस्तक्षेप से यह आदेश रद्द होगा. मुख्यमंत्री ने इस पर पहल करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश को रद्द करने के निर्देश दिए हैं.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *