‘कांग्रेस का हाथ संविधान विरोधी कट्टरों के साथ’… राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, मचा बवाल

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कई विवादित पोस्टर लगाए गए, जिससे राजनीतिक गलियारों में माहौल गरमा गया है. शहर के हर चौराहे और नुक्कड़ पर इन पोस्टरों को लेकर चर्चा का दौर जारी है. इन पोस्टरों में कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिसने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है.

पोस्टरों पर ‘कांग्रेस का हाथ संविधान विरोधी कट्टरपंथियों के साथ’ जैसे नारे लिखे गए हैं. इन पोस्टरों को लगाने वाले व्यक्ति की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो खुद को एक विश्व हिंदू संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बता रहा है. इस घटना के बाद से शहर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है. फिलहाल, इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

शहर अध्यक्ष ने कहा कि “इस तरह के पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ये लोग समाज को बांटने का काम करते हैं. कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और समाज में किसी भी धर्म या जाति के आधार पर बंटवारा नहीं चाहती है. प्रशासन को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *