बहराइच में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौके पर मौत

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा दिया। इस हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पति की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के नानपारा इलाके का है। जहां कोटवा गांव स्थित नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार (Bahraich Road Accident) पत्नी सुमन की मौत हो गई। वही पति दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दिलीप अपनी पत्नी सुमन (Bahraich Road Accident) फेरी लगाने के लिए समान लेने रूपईडीहा बाजार गए थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *