Dhurandhar Day 10 Collection: 10वें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा, पुष्पा 2 और ‘छावा’ को पीछे छोड़ा, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Dhurandhar Day 10 Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. महज, 10 दिनों में ही फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है और अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है.

उत्तर से लेकर दक्षिण तक, लोग रणवीर सिंह की इस फ़िल्म के दीवाने हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं, जिससे फ़िल्म की पॉपुलैरिटी में इजाफा होता जा रहा है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अभी रुकने के मूड में नहीं है और उम्मीद के मुताबिक, दूसरे वीकेंड में भी इसकी बज आसमान छू रहा है और इसी के साथ इसने बमफाड़ कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को को कितना कलेक्शन किया है?

10वें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा,
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की खोई रौनक लौटा दी है. इस फिल्म की वजह से जहां बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश हो रही है तो वहीं मेकर्स की तिजोरियां भी नोटों से भरती जा रही है. गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई में काफी ग्रोथ देखने को मिली और दूसरे शनिवार को भी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया. वहीं दूसरे संडे को ये बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटी और इसने इतना ज्यादा कलेक्शन किया है कि हर कोई हैरान रह गया है साथ ही इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

  • इस बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 8वें दिन इस फिल्म ने 32.5 करोड़ कमाए और इसके 9वें दिन का कलेक्शन 53 करोड़ रुपये रहा.
  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 58 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 350.75 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म की कास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी और म्यूजिक को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी है, जिसे क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है. फिल्म के सीन और गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *