Breaking News

अफ्रीकी देश में हीरो बना भारतीय सेना, आग से मिनटों में बचाई कई जिंदगियां

इंडियन आर्मी के संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवता का परिचय दिया है. संयु्क्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनात भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (INDRDB) ने कांगो के गोमा शहर में लगी भीषण आग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों की जान बचाई. यह घटना दिखाती है कि भारतीय सैनिक सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि मानवता और शांति की रक्षा में भी हमेशा आगे रहते हैं.

अफ्रीकी देश कांगो के गोमा शहर में आग लग गई थी. यह घटना Goma के बुजोवी क्वार्टर इलाके में हुई, जहां एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. देखते ही देखते आग आसपास के तीन घरों तक फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. भारतीय सेना के जवानों ने भीषण आग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों की जान बचाई. इस कार्रवाई की वजह से न तो कोई जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ और न ही आग और ज्यादा फैल पाई. भारतीय सैनिक संयुक्‍त राष्‍ट्र के बैनर तले बड़ी तादाद में कांगो में तैनात हैं।

सूचना मिलते ही BFICHU कैंप में तैनात भारतीय जवान मौके पर पहुंचे और हालात को संभाल लिया. क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) ने तुरंत इलाके को घेरकर 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. फायर फाइटिंग टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया और घरों के अंदर फंसे लोगों की तलाश की. राहत कार्य के दौरान 6 से 7 घायल लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

भारतीय सेना ने अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्‍त राष्‍ट्र के शांतिरक्षक मिशन के तहत तैनात है. भारतीय सैनिकों को कई देशों के सैनिकों के साथ मिलकर बनाई गई संयुक्‍त राष्‍ट्र शांतिरक्षक फोर्स में शामिल किया गया है। ये शांतिरक्षक सैनिक इस युद्धग्रस्‍त देश में संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों के मुताबिक हालात को स्थिर बनाने में लगे हुए हैं।

भारतीय सैनिकों ने LAVA साइट से फायर ब्रिगेड टीमों को भी मौके तक पहुंचाने और कॉर्डिनेशन बनाने में मदद की, जिससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सका. इस कार्रवाई की वजह से न तो कोई जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ और न ही आग और ज्यादा फैल पाई. यह घटना दिखाती है कि भारतीय सैनिक सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि मानवता और शांति की रक्षा में भी हमेशा आगे रहते हैं.

आपको बताते चले कि कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (DRC) में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन (MONUSCO) के तहत भारत के लगभग 1,200 से अधिक सैनिक और पुलिसकर्मी तैनात है. पूर्वी कांगो (गोमा शहर) में हिंसा और विद्रोह के बीच ये सैनिक नागरिकों की रक्षा, गश्त और संयुक्त राष्ट्र की संपत्तियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Check Also

Pakistan New Provinces Plan: क्या 15 हिस्सों में बंट जाएगा पाकिस्तान? असीम मुनीर के कथित प्लान की चर्चा तेज, अभी आधिकारिक फैसला नहीं

Asim Munir New Plan: भारत के पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान को करीब 15 ‘टुकड़ों’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *