UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को बिहार के एक मौलाना ने अपशब्द कहे. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो बवाल मच गया. हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया. इस बढ़े विवाद के बीच विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फिलहाल, अभी मौलाना की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. हिंदू संगठनों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.
बता दें, यह एफआईआर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष की शिकायत पर दर्ज हुई है. भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश के करीब 80 से ज्यादा थानों में मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके अलावा प्रदेश भर के कई संगठनों ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. इसके साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. फिलहाल, अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
क्या है मामला?
बिहार के एक मौलाना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर टिप्पणी की थी. मौलाना का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हिंदू संगठनों समेत कई लोगों ने विरोध दर्ज कराया. धीरे-धीरे मौलाना के बयान ने सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी. जिसके बाद मामला बढ़ गया और तूल पकड़ लिया. वीडियो के आधार पर मौलाना के खिलाफ अब यूपी के बलरामपुर में एफआईआर भी दर्ज हो गई है.
पूरे प्रदेश में हुआ था विवाद
मौलाना के बयान के बाद लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में विरोध देखने को मिला था. कई जगहों पर मौलाना के विरोध में पोस्टर भी लगाए गए और कार्रवाई की मांग की गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter