सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत, कुछ ही घंटे में उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, अधूरा रह गया ये सपना

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में निकाह के एक घंटे बाद ही दूल्हा जैसे ही दुल्हन के रूम मे पहुंचा। दूल्हे की सांसे उखड़ गई। रात के 2 बजे दूल्हे परवेज़ (42) की अचानक हालत बिगड़ी और अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुल्हन सायमा अपने शौहर की मौत की खबर सुन बेहोश हो गई। रात मे हुई मौत के बाद सुबह परवेज़ को स्थानीय कब्रिस्तान मे दफ़न किया गया। वलीमे के समय उसका जनाज़ा घर से निकला।

शनिवार को हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि शनिवार को अमरोहा के नौगजा के रहने वाले परवेज आलम (42 वर्षीय) की शादी बड़ा दरबार के रहने वाले अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी से हुई थी। रविवार को परवेज आलम का रिसेप्शन होने वाला था लेकिन इसी बीच दूल्हे की मौत हो गई। जिसे शादी के खुशियों के बीच घर में मातम पसर गया। नई दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी कि वह अपनी शादी के कुछ ही घंटों बाद विधवा हो गई।

सुबह चार बजे आया अटैक
परिजनों ने बताया कि रात के तकरीबन 1 बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर उसे अपने घर ले गया। उसके बाद घर में कई तरह की रस्में होने लगी। साथ ही सुबह होने वाले रिसेप्शन की भी तैयारियां चलने लगी। इसी बीच अचानक सुबह करीब 4 बजे परवेज को सीने में अचानक दर्द उठा। उससे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Check Also

Liver Health: आज ही बंद करें घर पर मौजूद इन बर्तन का इस्तेमाल, वरना खराब हो सकती है आपकी लीवर हेल्‍थ!

Liver Health: जब भी कभी हमारे स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से बात होती है तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *