हापुड़ के पिता-पुत्र का एक साथ UP पुलिस में चयन: पूर्व सैनिक ने छोड़ी आर्मी ऑर्डनेंस की नौकरी, बेटे संग लाइब्रेरी में की थी तैयारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। धौलाना तहसील के गांव उदयरामपुर नंगला के रहने वाले पिता-पुत्र का एक साथ पुलिस सिपाही के पद पर चयन हुआ है। रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

21 वर्षीय शेखर नागर और उनके 40 वर्षीय पिता यशपाल सिंह नागर ने 2024 की सिपाही भर्ती परीक्षा एक साथ दी थी। यशपाल सिंह 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 16 साल की सेवा के बाद 2019 में सेवानिवृत्त होकर दिल्ली स्थित आर्मी ऑर्डनेंस कोर में कार्यरत थे। अब उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी है।

पिता-पुत्र ने परीक्षा की तैयारी एक साथ लाइब्रेरी में की। दिलचस्प बात यह है कि लाइब्रेरी में किसी को नहीं पता था कि वे पिता-पुत्र हैं। शेखर पिछले ढाई साल से सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वह सीडीएस और यूपी दरोगा की परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं।

अब शेखर की ट्रेनिंग बरेली में होगी, जबकि उनके पिता शाहजहांपुर में प्रशिक्षण लेंगे। शेखर की मां अनीता देवी गृहिणी हैं। उनकी बहन नेहा नागर अभी पढ़ाई कर रही है और छोटे भाई ने 12वीं पास की है। शेखर का कहना है कि वह आगे भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी जारी रखेंगे।

Check Also

सज्जन कुमार की शोकसभा में शामिल होना BJP सांसदों को पड़ेगा भारी? न‍ित‍िन नवीन ने किया तलब

Delhi Sajjan kumar Death: सिख दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *