शीतलहर से सावधान! इस जिले में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश नहीं माना तो…

देहरादून. भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुई जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने जनपद में 29 दिसंबर को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है. यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है.

वहीं समस्त तहसील और सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा. यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा वन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

देखें आदेश की कॉपी-

Check Also

MP Fake Passport Network: डबरा के बाद भोपाल में 40 संदिग्ध पासपोर्ट मिले, बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की जांच में भोपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *