पारिवारिक विवाद मे पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान, आरोपी पति गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार किए गए हैं। तीन बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू दी है। हत्या की वजह की पड़ताल जारी है।

Check Also

corporator-among-two-dead-after-consuming-liquor-in-janjgir-champa-of-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पार्टी करने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मौतें शराब में कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *