Bastar: बैलाडीला से लोहा चोरी का पर्दाफाश, नाकेबंदी देख 40 टन माल से लदा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

CG News: बस्तर में लोहा चोरी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. यहां बैलाडीला की पहाड़ियों से उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क को चोरी करने वाला बड़ा नेक्सेस एक्टिव है. वन विभाग ने सोमवार आधी रात बवेली-भांसी के बीच लौह अयस्क से लदा 10 चक्का ट्रक जब्त किया.

बैलाडीला से लोहा चोरी, 40 टन माल से लदा ट्रक जब्त
तस्करों ने धुरली के जंगल में जेसीबी लगाई. ट्रक में 40 टन ओवरसाइज लौह अयस्क लोड किया. लोहे की कीमत 3.40 लाख आंकी गई. जांच में सामने आया कि बैलाडीला से रायपुर तक अवैध लौह अयस्क परिवहन का नेटवर्क संगठित तरीके से चलता है. शुरुआत जंगल में अवैध खुदाई से होती है.

कैसे होती है तस्करी?

  • स्थानीय दलाल धुरली और 2 पंडेवार इलाके से ट्रकों में लौह के अयस्क लोड कराते हैं. दलाल ट्रकों को दंतेवाड़ा जिले की सीमा पार कराते हैं.
  • इसके बदले प्रति ट्रक 15 हजार रुपए कमीशन लेते हैं. इसके बाद ट्रक मालिकों को रायपुर तक माल पहुंचाने के लिए करीब 2 हजार रुपए प्रति टन के हिसाब से भाड़ा तय होता है.
  • इस मामले में दुर्ग पासिंग एक के मालिक हरविंदर सिंह के वाहन के लिए भी इसी तरह का सौदा होने की जानकारी मिली. तस्कर ड्राइवर को सिर्फ रायपुर पहुंचने का निर्देश देते हैं.
  • अंतिम डिलीवरी का स्थान रास्ते में नहीं बताते. रायपुर पहुंचने के बाद फोन पर निर्देश देते हैं. तय करते हैं कि ट्रक किस स्पंज आयरन फैक्ट्री में खाली होगा. इससे नेटवर्क को गोपनीयता बनी रहती है.

नाकेबंदी देख ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
वन विभाग की टीम सोमवार रात सातधार से बचेली की ओर गश्त पर थी. इसी दौरान सड़क पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो और स्कूटी संदिग्ध हालत में एक ट्रक के आगे-पीछे पायलटिंग करते हुए चलती दिखीं. वन अमले ने जैसे ही घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया, स्कॉर्पियो और स्कूटी सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए. मौका पाकर ट्रक ड्राइवर भी भागने में सफल रहा. जांच करने पर ट्रक में बिना किसी वैध दस्तावेज के 40 टन कौमती ओवरसाइन लौह अयस्क भरा मिला.

Check Also

कांकेर का गांधी उद्यान बदहाल, सेनानी स्तंभ के आसपास ठेले और अवैध पार्किंग का कब्जा

कांकेर। शहर के बीचों-बीच स्थित गांधी उद्यान कभी शहर की पहचान हुआ करता था, लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *