महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। फरार कैदियों में तीन NDPS एक्ट के आरोपी हैं, जबकि एक चोरी के मामले में जेल में बंद था। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुबह 4 बजे जेल की बाउंड्री फांदकर हुए फरार
जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला जेल में बंद चार कैदी सोमवार तड़के करीब 4 बजे मौका पाकर जेल की ऊंची बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
फरार कैदियों में तीन NDPS और एक चोरी का आरोपी
जेल से फरार हुए कैदियों की पहचान पंचराम निषाद, धर्मवीर, लीलाधर और राजेंद्र रॉय चौधरी के रूप में हुई है। इनमें धर्मवीर, लीलाधर और राजेंद्र रॉय चौधरी NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल में बंद थे। वहीं पंचराम निषाद चोरी के मामले में जेल में बंद था।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
महासमुंद जिला जेल से चार कैदियों के फरार होने की घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। घटना के बाद फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। हालांकि, कैदी किस तरह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर जेल से बाहर निकलने में सफल रहे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जिला जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल की ऊंची बाउंड्री फांदकर कैदियों के फरार होने से सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter