Breaking News

बड़ा हादसा : घर निर्माण के दौरान चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, इलाके में शोक का माहौल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की चैली से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो कि भोथली गांव का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और वो बांस की चैली बनाकर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बहरहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *