Breaking News

कुख्यात डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर, हत्या और लूट के मामले में 20 से ज्यादा मामले थे दर्ज

हापुड़. बिहार नोएडा एसटीएफ और हापुड़ पुलिस की संयुक्त ने सोमवार को हत्या और लूट के मामले में आरोपी कुख्यात बदमाश डब्लू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है. डब्लू पर 50 हजार रुपये के इनाम भी था. बदमाश पर बिहार में हत्या और लूट समेत करीब 24 मामले दर्ज थे. मुठभेड़ के बाद टीम ने मौके से पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है.

एएसपी विनीत भटनागर के मुताबिक हापुड़ में हुई मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी बदमाश डब्लू यादव मारा गया. वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था. वह बिहार में एक हत्या के मामले में वांछित था. यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में वह मारा गया. मुठभेड़ सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बदमाश डब्लू यादव घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *