ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट विवाद: राव पुष्पेंद्र सिंह बने प्रबंध ट्रस्टी, अदालत ने सुनाया फैसला

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी पद को लेकर कई महीनों से से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार सुलझ गया है। माननीय न्यायालय खंडवा ने सोमवार को राव पुष्पेंद्र सिंह के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उन्हें मंदिर ट्रस्ट का प्रबंध ट्रस्टी घोषित किया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय लंबे इंतजार के बाद आया है। फैसले के बाद ओंकारेश्वर में उत्साह का माहौल देखा गया।

क्या है मामला और क्यों
ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह निधन हो गया था, श्री राव 35 वर्षों तक ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी रहे कुशलता पूर्वक उन्होंने मंदिर का संचालन किया। उनके निधन के बाद प्रबंध ट्रस्टी का पद खाली हुआ था। परिवार के अन्य लोगों ने ट्रस्टी बनने के लिए न्यायालय में शरण ली थी। लेकिन ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के संविधान के अनुसार जो राजगद्दी पर राजा रहेगा वही ओंकारेश्वर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट का प्रबंध ट्रस्टी होगा। प्रबंधक ट्रस्टी को एक ट्रस्टी अपनी ओर से नियुक्त करने का अधिकार रहेगा।

सात सदस्य ट्रस्टी में राज परिवार का प्रबंध ट्रस्ट खंडवा कलेक्टर, अध्यक्ष पुनासा एसडीएम मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत खंडवा जनपद पंचायत पुनासा जिनके स्वयं राव पुष्पेंद्र सिंह अध्यक्ष,ओंकारेश्वर नगर परिषद का जो भी अध्यक्ष होगा वह 5 वर्षों तक उसका ट्रस्टी रहेगा। इस प्रकार ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की 7 सदस्य कमेटी है। राव पुष्पेंद्र सिंह के नगर आगमन पर ट्रस्ट और नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राव साहब ने अपने पूर्वजों की बनी छतरी में माथा टेककर गणपति जी और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।

पत्रकारों से चर्चा में राव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर की छवि को और बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने हेतु आय-व्यय की गणना ऑनलाइन प्रणाली से की जाएगी। कर्मचारियों को नियमों का पालन करने और श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए जाएंगे। राव ने कहा कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हीं, पंडा संघ ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पंडा संघ राव साहब के हर सकारात्मक निर्णय के साथ है।

Check Also

Liver Health: आज ही बंद करें घर पर मौजूद इन बर्तन का इस्तेमाल, वरना खराब हो सकती है आपकी लीवर हेल्‍थ!

Liver Health: जब भी कभी हमारे स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से बात होती है तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *