Kondagaon:’फूटू’ बनी मुसीबत, सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार, इलाज जारी

CG News: बारिश के मौसम में जंगल से मिलने वाले देशी मशरूम यानी फूटू का लुभावना स्वाद बीती रात एक परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन गया. कोंडागांव जिले के पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ ही घंटों बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

‘फूटू’ सब्जी खाने के बाद 8 लोग बिमार
उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने अपने पड़ोसी को भी सब्जी बनाकर दिया था. जिसे खाकर पड़ोसी परिवार के कुछ लोग भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. फिलहाल जिला अस्पताल में सभी लोगों का इलाज जारी है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला कोंडागांव जिले के पलारी गांव का है. जहां रविवार एक परिवार ने घर में देशी मशरूम, जिसे स्थानीय भाषा में फूटू कहा जाता है, की सब्जी बनाई थी. खाना खाने के कुछ घंटे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया.

डॉक्टरों के अनुसार, यही सब्जी परिवार ने अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी. इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *