Breaking News

पीएम मोदी ने देश को दी 4 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से दिखाई हरी झंडी; जानिए क्या होगा रूट

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी. अब, भारत में 160 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनें चालू हैं.

पीएम मोदी ने नई बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में बच्चों से बातचीत की, जिसे आज हरी झंडी दिखाई गई.

पीएम मोदी ने कहा, “तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है. यह भारत के विरासत शहरों को राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बनाने की दिशा में एक कदम है. इन यात्राओं का एक आर्थिक पक्ष भी है. पिछले साल, 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद, 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या का दौरा किया. इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है.”

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन (26422/26421) सुबह 5:25 बजे वाराणसी से चलेगी, जो विंध्याचल, प्रयागराज, छिवकी, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा होते हुए दोपहर 1:10 पर खजुराहो पहुंचेगी. वापसी के दौरान खजुराहो से दोपहर 3:20 पर चलेगी, जो रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इस ट्रेन को गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *