Raipur Bhopal Expressway: रायपुर से भोपाल अब 7 घंटे में, 15000 करोड़ के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

Raipur Bhopal Expressway: रायपुर: छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी. मध्य प्रदेश सरकार ने 15000 करोड़ रुपए के 2 मेगा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. इनसे भोपाल से रायपुर का सफर 14-15 घंटे से घटकर महज 6-7 घंटे में पूरा हो जाएगा.

छत्तीसगढ़ को सीधा फायदा
नया भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा 6-लेन मार्ग सीधे CG से जुड़ेगा. यह एक्सप्रेसवे भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा तक जाएगा.

चिल्पी घाट वाला हाईवे भी 6-लेन
जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा चिल्पी घाट होते हुए रायपुर तक जाने वाले हाईवे को भी 6-लेन एक्सप्रेसवे में बदला जाएगा. इसके लिए 2500 करोड़ पास किए गए हैं. यह MP-CG का सबसे मुख्य व्यापारिक रूट है. इस पर गाड़ियों की रफ्तार 120 KMPH तक रहेगी.

पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
राज्य सरकार के 5500 करोड़ के टाइगर कॉरिडोर से कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व आपस में जुड़ेंगे. ऐसे में रायपुर से आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए इन टाइगर रिजर्व तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.इससे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का व्यापारिक रूट सीधे जुड़ जाएगा.

Check Also

Jagdalpur News: ज्वाइनिंग के अगले दिन की 1 लाख की चोरी! होटल कर्मचारी निकला सीरियल चोर, पुणे से गिरफ्तार

Jagdalpur News: रायपुर रोड स्थित होटल एंबीशन में चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *