Breaking News

बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का करोड़ों का नेटवर्क बेनकाब, दो भाइयों की 200 करोड़ की संपत्ति का दावा; दुबई तक पहुंची जांच

रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे व हवाला करोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने जांच कर बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। अवैध धन अर्जित करने वाले संगठित नेटवर्क के चेहरे सामने आ चुके हैं। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध की जांच के दौरान बड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा किया है।

दुबई तक पहुंची पुलिस की जांच
सट्टे की रकम का लेनदेन महज छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है बल्कि, विदेशों तक रकम पहुंचाई गई है। पुलिस की जांच में अब तक 25 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति से जुड़े कागजात मिल चुके हैं। पुलिस ने दुबई में भी संगठनों के संपत्ति अर्जित करने की जामकारी मिली है। जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ने लगा है।

25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले
एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 की जांच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की रकम और लेनदेन में हवाला में हवाला के जरिए रूपए का हस्तांतरण के सबूत मिले हैं।

सुनील और मनीष रोहरा के घर से नकद, ज्वेलरी, महंगी घड़ियां बरामद
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को सुनील रोहरा, और मनीष रोहरा के निवास से करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक से संबंधित दस्तावेज और महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज़ भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इन संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, आय के स्रोत और लेनदेन की जांच जारी है।

जांच में शहर के युवकों के नाम आए सामने
पुलिस की जांच में आरोपी सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा का नाम सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में सगे भाई है और हंसा विहार में रहते है। दोनों ने अग्रसेन चौक स्थित श्री राम क्लाथ मार्केट में हाल ही में 5 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। और हवाला और सट्टे से 200 करोड़ के संपत्ति अर्जित कर चुके है। परिवार समेत शहर से भाग खड़े हुए है, लेकिन पासपोर्ट नहीं बनने के कारण आरोपियों के माता-पिता अभी भी शहर में मौजूद है।

लुकआउट नोटिस जारी
जांच के दौरान विदेशों में संपत्तियां अर्जित करने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को दायरा बढ़ा दिया है। आरोपी सुनील रोहरा, मनीष रोहरा द्वारा विशेषकर दुबई में भी संपत्ति अर्जित की गई है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, वहीं रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Check Also

महाराष्ट्र के सोलापुर में छत्तीसगढ़ के 40 मजदूर बंधक जैसे हालात में मिले, 18 घंटे तक काम कराने का आरोप; प्रशासन ने कराया रेस्क्यू

रायपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 40 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *