Breaking News

विधायक रामकुमार टोप्पो की अनोखी पहल : 12वीं की टॉपर छात्रा को दिया स्कूटी- लैपटॉप, खोली MLA एजुकेशन एकेडमी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने क्षेत्र के युवाओं को एजुकेशन और सरकारी नौकरी में कोचिंग देने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा और सरकारी नौकरियों की कोचिंग देने के लिए विधायक टोप्पो ने एजुकेशन कोर एकेडमी की स्थापना की है।

इसी कड़ी में आयोजित एक भव्य शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान, विधायक ने कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया, जिससे क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

MLA एजुकेशन कोर’ के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहरा रहे
भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि, क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से ‘ MLA एजुकेशन कोर’ की स्थापना की गई है। इस संस्थान के माध्यम से स्थानीय छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। विधायक टोप्पो की इस गंभीर और दूरदर्शी सोच का परिणाम भी अब दिखने लगा है, क्योंकि इस कोर से कोचिंग प्राप्त करने वाले कई युवाओं का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो चुका है।

छात्रा रूपा यादव ने विधायक का किया धन्यवाद
उन्होंने ने कहा कि, आने वाले दिनों में यहां यूपीएससी की तैयारी भी कराई जाएगी। वही हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली की छात्रा रूपा यादव ने स्कूटी मिलने के बाद विधायक का धन्यवाद किया। कहा कि, वह कलेक्टर बनने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर रही है।

Check Also

CG News: ऑफिस के काम में देरी हुई तो कलेक्टर ने खुद पर लगाया जुर्माना, मुंगेली में मिसाल बनी पहल

CG News Mungeli Collector: आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *