‘पुष्पा’ बनने चला था..! फिल्मी स्टाइल में तस्कर ले जा रहा था गांजे की खेप, जानिए फिर खाकी ने कैसे खोली पोल

चंदौली. अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 79.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाराणसी से बिहार की ओर एक ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP65ET0688 को रोका गया. तलाशी लेने पर ट्रक के डाले और केबिन के बीच बने रैक से 37 बंडल गांजा बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपचन्द्र (50 वर्ष) निवासी बहेवा, थाना बिधूना, जनपद औरैया के रूप में हुई है. अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने वाहन स्वामी के कहने पर गांजा उड़ीसा से बिहार ले जा रहा था. थाना अलीनगर में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (IPS) और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की.

Check Also

शहडोल: जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, वार्डों में बर्तन रखकर इलाज कराने को मजबूर मरीज

Shahdol: शहडोल जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *