Sagar: सजा सुनते ही कोर्ट से भाग पड़ा दोषी, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में चल रहा था मुकदमा

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक सजा का फैसला सुनते ही कोर्ट से भाग गया. युवक ने कोर्ट के मुंशी को धक्का दिया और कटघरे से निकलकर सुरक्षा में सेंध लगाते हुए भाग गया और सभी लोग देखते रह गए. जितेंद्र यादव पर छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था. वहीं बंडा न्यायालय की सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस दोषी की तलाश में जुटी हुई है.

स्टाफ और वकीलों ने की रोकने की कोशिश
जितेंद्र सेमरा रामचंद का रहने वाला था. कोर्ट ने जितेंद्र को धारा 354, 452 और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया था. लेकिन जैसे ही जज ने सजा सुनाई जितेंद्र न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट के कटघरे से भाग निकला. इस दौरान मौके पर मौजूद स्टाफ और कुछ वकीलों ने दोषी को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे. वहीं कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मच गया.

कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं घटना के बाद से बंडा न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. कोर्ट परिसर के अंदर इस तरह दोषी के भाग जाने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है. वहीं वकीलों ने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल बंडा न्यायालय के रीडर ने दोषी जितेंद्र के खिलाफ थाने में शिकायत की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *