Breaking News

Train Fire: टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो बोगियां जलकर हुईं खाक, एक की मौत, कई घायल

Train Fire: आंध्र प्रदेश में रविवार देर रात टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. ट्रेन झारंखड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी. हादसा अनकापल्ली के पास एलमंचिली में हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हैं.

एसी कोच में लगी आग
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रविवार देर रात बी1 और एम-2 कोच में आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. लोको पायलट को इस बारे सूचना दी गई जिसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोक दी. आग में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. वहीं अनकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है.

शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा कारण
ट्रेन में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. वहीं, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लोको पायलट ने फौरन ट्रेन रोकी और यात्रियों को बाहर निकाला गया. जी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में मरने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर सुंदर है, उनकी उम्र 70 साल थी.

अनकापल्ली एसपी ने मीडिया को बताया कि ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार थे. आग की वजह हुए धुएं के कारण कई यात्रियों सांस लेने में समस्या हो रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *