नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में बवाल, समर्थकों ने मचाया उत्पात, अब सख्त एक्शन की तैयारी में केंद्रीय नेतृत्व!

Datiya By-Poll: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है. जिसके बाद उनके क्षेत्र में भारी विरोध देखने को मिल रहा है. टिकट वितरण के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थको द्वारा किए गए विरोध की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व बड़ा निर्णय लेने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. केंद्रीय नेतृत्व का कहना है कि अनुशासन पहले रहेगा बाकी सब बाद में. फिलहाल, अभी भी दतिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि वे दिल्ली गए होंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दतिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने BNS 163 भी लागू कर दिया है.

Check Also

‘देश है धर्मशाला नहीं…’, घुसपैठियों को अमित शाह की दो टूक, बताया किन्‍हें रहने का अधिकार

Amit Shah Infiltrators Statement: देश में लंबे समय से घुसपैठियों को लेकर सरकारों का सख्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *