Breaking News

युवती ने सरपंच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच मे आरोप निकला फर्जी, युवती समेत पांच गिरफ्तार

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती ने पैसों की लालच में ग्राम सरपंच पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया. पुलिस जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कहने पर 18 वर्षीय पूनम चौहान ने ग्राम कटगी सरपंच जयसिंह पैकरा व अंजीव जायसवाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कसडोल थाना के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था. मामले की जांच में पाया कि बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है. वहीं पैसों का लालच देकर आरोपियों ने युवती को दिग्भ्रमित कर किया था.

कसडोल पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें पूनम चौहान के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल है.

Check Also

शादी का विज्ञापन देखकर 53 साल के रेशम लाल फंसे जाल में, नर्स बनने का दावा करने वाली महिला ने ठगे ₹5.65 लाख

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *