Breaking News

महाराष्ट्र के सोलापुर में छत्तीसगढ़ के 40 मजदूर बंधक जैसे हालात में मिले, 18 घंटे तक काम कराने का आरोप; प्रशासन ने कराया रेस्क्यू

रायपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन के सहयोग ‘से वापस लाया गया है। इनमें 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल हैं। सर्वाधिक 35 मजदूर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से हैं। वहीं जांजगीर-चांपा के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिक भी उन मजदूरों में शामिल हैं, जिन्हें वापस लाया गया है। रोजगार और बेहतर आजीविका की उम्मीद लेकर वे महाराष्ट्र गए थे।

रोजगार का झांसा देकर मजदूरों को महाराष्ट्र ले गया
पूरा मामला तब सामने आया जब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत उलखर के एक श्रमिक ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर महाराष्ट्र के सोलापुर में अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ हो रहे शोषण की जानकारी दी थी। शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति रोजगार, नियमित मजदूरी, भोजन, आवास और बीमारी की स्थिति में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर श्रमिकों को गन्ना कटाई एवं ट्रक लोडिंग के कार्य के लिए महाराष्ट्र ले गया था।

बीमार होने पर भी कराते थे काम
श्रमिकों को उम्मीद थी कि, मेहनत से अर्जित मजदूरी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाएगी, लेकिन वहां पहुंचने के बाद परिस्थितियां विपरीत हो गईं। शिकायत में बताया गया कि, श्रमिकों से सुबह से रात 9 बजे तक काम कराया जाता था, जबकि वादे के अनुरूप साप्ताहिक मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। पर्याप्त राशन उपलब्ध नहीं कराने, बीमार होने पर भी काम कराने तथा मारपीट एवं दुर्व्यवहार जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आईं। परेशान श्रमिक ने अपने परिवार के 16 सदस्यों को बकाया मज़दूरी सहित सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई थी।

टीम ने जांची स्थिति
कलेक्टर ने श्रमिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 14 नवंबर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर श्रम, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में श्रम निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक को शामिल किया गया था। संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचकर श्रमिकों की स्थिति की जांच की। जांच के दौरान श्रमिकों से बंधक जैसी परिस्थितियों में गन्ना कटाई का कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई।

Check Also

बीजापुर में पौधरोपण के नाम पर 16.73 करोड़ रुपये का मामला गरमाया, 74 हजार पौधों की खरीदी पर विधायक ने उठाए सवाल

बीजापुर। जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए गए पौधरोपण कार्य को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *