‘इसने विभाजन को भुनाया है…’, संगीतकार ए आर रहमान ने ‘छावा’ को बताया बांटने वाली फिल्म

AR Rahman Chhaava Controversy: मशहूर संगीतकार एआर रहमान का फिल्म ‘छावा’ को लेकर दिया बयान तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस फिल्म को बांटने वाला बताया है. एक इंटरव्यू के दौरान संगीतकार ने कहा कि ‘छावा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने ध्रुवीकरण किया है.

‘छावा’ के बारे में संगीतकार ने क्या कहा?
एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड मूवीज पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ‘छावा’ एक ऐसी मूवी है, जिसने ध्रुवीकरण किया. इस फिल्म ने लोगों के बीच बंटवारे का फायदा उठाया है लेकिन मुझे लगता है कि इसका मकसद बहादुरी दिखाना था. मैंने निर्देशक से पूछा था कि उन्हें मेरी जरूरत क्यों है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि का उन्हें सिर्फ मेरी जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म मजेदार है लेकिन निश्चित तौर से लोग ज्यादा समझदार हैं. म्यूजिशियन से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि लोग फिल्मों से इंस्पायर होंगे? उन्होंने कहा कि लोगों के पास आंतरिक चेतना है, उन्हें पता है कि सच और हेर-फेर क्या है?

‘फिल्म का म्यूजिक देने पर गर्व है’
फिल्म के बारे में उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी किया. संगीतकार ने कहा कि छावा मराठा इतिहास के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तिव्य हैं. जब फिल्म खत्म होती है तो एक कविता गायी जाती है. ये इमोशनल पल होता है. इसमें हर मराठा की धड़कन और आत्मा बसी है.

एआर रहमान ने फिल्म का दिया म्यूजिक
अभिनेता विक्की कौशल ने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म ने प्रशंसकों और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी. ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 716.91 करोड़ रुपये कमाई की थी. ‘छावा’ का म्यूजिक संगीतकार एआर रहमान ने ही दिया था.

Check Also

Nora Fatehi: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से घबरा गई नोरा फतेही, बोलीं-आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं…

Nora Fatehi: यूएस-इजरायल और ईरान की जंग का असर मिडिल ईस्ट के कई देशों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *