Breaking News

CG LPG Subsidy Alert: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर से अटक सकती है ₹210 की सब्सिडी, LPG ग्राहकों के लिए e-KYC जरूरी

LPG E-kyc: रायपुर: छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए e-KYC को लेकर नया नियम जारी किया है. जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा. दरअसल अक्टूबर के पहले महीने से सब्सिडी वाले lpg सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपये की सब्सिडी नहीं मिल पाएगी, अगर आप समय रहते e-KYC नहीं कराएंगे.

e-KYC पूरा करने की अपील की
बताते चलें कि सरकार ने ग्राहकों से समय रहते e-kyc कराने की अपील की है. ताकि सभी ग्राहकों को सिलेंडर लेते समय सब्सिडी का लाभ भी मिले. इसका मकसद भी सरकार द्वारा बताया गया है. बकौल पेट्रोलियम मंत्रालय इस कदम का मकसद फर्जी LPG कनेक्शन की पहचान कर उन्हें बंद करना और सब्सिडी का लाभ सही घरेलू परिवारों तक पहुंचाना है.

e-kyc नहीं कराने पर भी मिलेगा सिलेंडर
कई ग्राहकों का सवाल है कि अगर वे e-kyc कराना ही नहीं चाहते तो उन्हें सिलेंडर मिलेगा य नहीं. तो सरकार के मुताबिक, जो LPG ग्राहक बायोमेट्रिक e-KYC नहीं कराना चाहते या किसी वजह से नहीं करा पा रहे हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा. बस ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

89.9% लोगों का e-KYC पूरा
गौरतलब है कि अब तक करीब 89.9% का e-KYC पूरा हो चुका है.इन ग्राहकों की बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी. वहीं सरकार ने कहा है कि, जिन लोगों का e-KYC अभी बाकी है, उनकी सब्सिडी वाली सिलेंडर बुकिंग e-KYC पूरा होने के बाद ही आगे बढ़ेगी. तो अगर आपने भी अभी तक e-kyc नहीं कराई है तो जल्द ही करा लें. वरना आगे, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *