रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र, सीएम साय करेंगे शुभारंभ, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी होंगे शामिल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है. अंतरिक्ष के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सबसे बड़ी छलांग लगाने वाला है. राज्य का पहला अंतरिक्ष केंद्र राजधानी रायपुर में खुलने जा रहा है. इस स्पेस सेंटर के ब्रांड एंबेसडर कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे.

रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र
राज्य में पहली बार ऐसा होगा, जब यहां के छात्र अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने के साथ ही सैटेलाइट भी बना सकेंगे. इतना ही अंतरिक्ष में घूमने वाले सैटेलाइट को ट्रैक करने के साथ ही उसकी जानकारी भी इकट्ठा कर सकेंगे. प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से और सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की मदद से जिला प्रशासन “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” शुरू कर रहा है.

सीएम साय करेंगे शुभारंभ
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में पहला अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र शुरू होगा. इसका शुभारंभ 3 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी नवा रायपुर में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. इस दौरान देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहेंगे. यह प्रोजेक्ट राज्य के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ेगा. इस स्पेस सेंटर से छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा बल्कि वे उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को भी नजदीक से समझ सकेंगे.

कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे ब्रांड एंबेसडर
नवा रायपुर में खुल रहे स्पेस सेंटर के ब्रांड एंबेसडर कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे. स्पेस सेंटर के शुभारंभ अवसर पर वे छात्रों से सीधी बात करेंगे. वे छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.

Check Also

छत्तीसगढ़ की 127 संकटग्रस्त पौध प्रजातियों पर बड़ा कदम, वैज्ञानिकों से लेकर पारंपरिक वैद्यों ने किया मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *