Breaking News

CG News: कोरबा में बाउंड्रीवॉल गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत, दो लोग घायल, जेसीबी से काम के दौरान हुआ हादसा

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार (27 फरवरी) शाम को दर्दनाक हादसा हो गया. लक्ष्मणवन बस्ती इलाके में बाउंड्रीवॉल गिरने से एक मासूम की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा?
कोतवाली के पास आवासीय परिसर की बाउंड्रीवॉल के नजदीक जेसीबी से काम कराया जा रहा था. इस दौरान दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन साल के बच्चे धनेश की मौत हो गई. वहीं, दो युवक घायल हो गए. इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आस-पड़ोसियों ने तुरंत मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

लोगों ने थाने का घेराव किया
इस दर्दनाक घटना से लोगों के बीच आक्रोश और तनाव की स्थिति देखने को मिली. तनावपूर्ण माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. ई भारत की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने कोतवाली पुलिस थाने का घेराव किया. इसके साथ ही लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया.

पुलिस का क्या कहना है?
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस घटना के बारे में बताया कि जेसीबी से कार्य की वजह से हुई इस लापरवाही की जांच की जाएगी. तीन साल के बच्चे की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

Check Also

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षक पर अवैध धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP से मांगी उच्चस्तरीय जांच

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *