Breaking News

प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर बालेन शाह का बड़ा एक्शन, नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार

Nepal KP Oli Arrested: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ ग्रहण के 24 घंटे भीतर ही बड़ा एक्शन लिया गया. पुलिस ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को शनिवार (28 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि ये दोनों गिरफ्तारियां गृह मंत्रालय को औपचारिक रूप से की गई शिकायत के बाद की गई.

कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया
नेपाल में हुए जेन-जी प्रदर्शन के दौरान हुई छात्रों की मौत के मामले में ये कार्रवाई की गई. इस मामले में दोनों नेताओं को जिम्मेदार ठहराया गया है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बालेन शाह ने कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया. इसी रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी की गई. इस रिपोर्ट में प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाने की बात कही गई, जिससे स्टूडेंट्स की मौत हुई.

10 साल की सजा हो सकती है
दोनों नेताओं को उनके भक्तपुर निवास से गिरफ्तार किया गया. अगर ओली पर आरोप साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है. जेन-जी प्रदर्शनों की वजह से ही ओली को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था.

जांच रिपोर्ट में नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और सेना के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए. अब तक सुरक्षा बलों पर कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है. नेपाल सरकार सिक्योरिटी फोर्स से जुड़े अधिकारियों की जांच के लिए अलग से समिति गठित की है.

Check Also

Pakistan New Provinces Plan: क्या 15 हिस्सों में बंट जाएगा पाकिस्तान? असीम मुनीर के कथित प्लान की चर्चा तेज, अभी आधिकारिक फैसला नहीं

Asim Munir New Plan: भारत के पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान को करीब 15 ‘टुकड़ों’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *