Breaking News

पश्चिम एशिया संकट के बीच अलर्ट पर साय सरकार, पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पर हुई बड़ी बैठक

रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी संकट को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों की अहम बैठक लेकर प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कमिश्नर, आईजी और सभी जिला कलेक्टर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरी सामान की अनावश्यक खरीदारी न करें। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल व गैस डिवीजन के अधिकारी शामिल रहे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Check Also

चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राहत: निवेशकों की सूची तैयार, जल्द लौटेगा पैसा

चिटफंड कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए निवेशकों के लिए राहत भरी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *