Petrol-Diesel Price: महायुद्ध में सीजफायर के बाद क्रूड ऑयल क्रैश, क्या पेट्रोल-डीजल भी होगा सस्ता, जानें

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में शुरू जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं. लेकिन मंगलवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा कर दी. इसके बाद कच्चे तेल की कीमत भरभराकर गिर गई. इसके बाद सबके मन में एक ही सवाल पैदा होने लगा कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो जाएगी. फिलहाल, अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है.

पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत की तीन प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में होने वाले बदलावों के अनुसार हर दिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरावट के बाद भी अभी फिलहाल, कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. माना जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर 7 से 10 दिनों में दिखने लगेगा.

क्यों गिरी क्रूड ऑयल की कीमत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महायुद्ध को लेकर सीजफायर की घोषणा कर दी है. इसके बाद क्रूड ऑयल की कीमत भरभराकर गिर गई. दुनिया का 20 परसेंट कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलता है. सीजफायर की घोषणा के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया गया. जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत जो आसमान छू रही थी वह भरभराकर गिरने लगी.

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों कम नहीं हुए?
क्रूड ऑयल की कीमत गिरने के बाद सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमत भी कम होगी. बता दें, अभी कोई ऐसी खबर नहीं आई है. अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के गिरने का असर घरेलू पेट्रोल पंपों पर दिखता भी है, तो इसमें कम से कम 7-10 दिन तक का समय लग सकता है. फिलहाल, अभी कीमत स्थिर है.

Check Also

CJP का संसद मार्ग थाने तक मार्च, ‘न्याय दो’ के नारों से गूंजा दिल्ली! चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता पहुंचे

CJP parliament street March: देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *