तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने महिला को कुचला, 18 टांके लगे; स्कूटी सवार भी घायल

रायपुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक स्कूटी सवार युवक भी हादसे की चपेट में आकर घायल हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घायल महिला पूर्णिमा को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें 18 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा पीठ में अंदरूनी चोट के कारण खून के थक्के जम गए हैं और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 अप्रैल की शाम अश्वनी नगर क्षेत्र में हुई, जब महिला सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।

हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक भी ई-रिक्शा की चपेट में आ गया और उसे भी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Check Also

Raipur Police Action: दो आदतन अपराधियों पर चला जिलाबदर का डंडा, 6 जिलों की सीमा से बाहर भेजे गए

रायपुर। आदतन एवं कुख्यात अपराधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *