Breaking News

Accident: बिलासपुर के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बड़ा हादसा: ट्रांसफॉर्मर पैनल में ब्लास्ट से दो कर्मचारी झुलसे

बिलासपुर के कोनी स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मे सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, (Accident) जब अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर पैनल में अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी रूटीन मेंटेनेंस और जांच का कार्य कर रहे थे। ब्लास्ट की चपेट में आने से सीपीडब्ल्यूडी के दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है .

घायल इलेक्ट्रिशियन और इंजीनियर सिम्स रेफर (Accident)
जानकारी के अनुसार, कोनी स्थित इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी के पास है। सोमवार को विभाग के कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की रूटीन जांच और मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद रखी गई थी, लेकिन जैसे ही फॉल्ट चेक करने के बाद पैनल को दोबारा चालू किया गया, अचानक एक भीषण धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा अस्पताल परिसर दहल उठा और वहां मौजूद मरीजों व स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। इस तकनीकी खराबी के कारण हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से मौके पर मौजूद दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए…..

हादसे में घायल हुए कर्मचारियों की पहचान इलेक्ट्रिशियन शिवशंकर कंवर और इंजीनियर यश अग्रवाल के रूप में हुई है। एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को सिम्स के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, शिवशंकर कंवर को अधिक झुलसन आई है, जबकि यश अग्रवाल को मामूली चोटें पहुंची हैं। सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ लखन सिँह ने बताया की समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया स्थिति सामान्य हैँ लेकिन एक युवक का चेहरा झूलस गया हैँ इसलिए स्पेशल केयर किया जा रहा हैँ

Check Also

Rajnandgaon Accident: बर्थडे मनाने जा रहे 5 दोस्तों की कार पुलिया से टकराई, 3 की मौत; 2 की हालत गंभीर

राजनंदगांव : जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में बीती रात सड़क हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *