Bilaspur: चंदा मांगने घर में घुसी चोर, महिला को बेहोश किया, फिर मंगलसूत्र-पायल लेकर हुई फरार

Bilaspur: बिलासपुर में चंदा मांगने के नाम पर घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है. जहां सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड 12 खोली में रहने वाले ड्राइवर के घर चंदा मांगने के बहाने आई महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया.

इससे ड्राइवर की पत्नी बेहोश हो गई. इसके बाद लुटेरी महिला ड्राइवर की पत्नी के जेवर निकालकर ले भागी. होश आने पर घायल ने घटना की जानकारी स्वजन को दी. इसके बाद घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई है. सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले शंकर साहू ड्राइवर हैं. मंगलवार को वे ड्यूटी पर थे. उनकी पत्नी सविता साहू घर पर थी. शाम करीब चार बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पर पहुंची.

Check Also

CG High Court New Roster: आज से बदला हाईकोर्ट का रोस्टर, 2 डिवीजन और 8 सिंगल बेंचों में होगी मामलों की सुनवाई

बिलासपुर. CG High Court New Roster: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कल मंगलवार 8 सितंबर से अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *