राजा हत्याकांड का क्राइम सीन रिक्रिएशन: शिलांग के सोहरा पहुंची फोरेंसिक टीम, SDRF और पुलिस मौके पर मौजूद

मेघालय। शिलांग के सोहरा में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर सीन रीक्रिएट करने पहुंची। 23 मई को राजा की हत्या हुई थी। जिसमें पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाह समेत 5 लोग शामिल थे। पुलिस सभी आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मर्डर के क्रम को समझने की कोशिश करेगी।

मंगलवार को फोरेंसिक क्राइम सीन यूनिट की एक टीम शिलांग के सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पहुंची। SDRF और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। जहां मेघालय पुलिस राजा हत्याकांड के सीन को रिक्रिएट कराएगी। जिस जगह पर राजा का मर्डर हुआ, उसी जगह पर हत्याकांड के सीन को रिक्रिएट किया जाएगा।

दरअसल, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को सोनम ने 3 साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंककर लापता हो गई।

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश
2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने राजा की हत्या की गुत्थी सुलझाना शुरू कर दी।

पुलिस ने सोनम के आशिक राज कुशवाहा और उसके 3 दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया। वहीं 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन में सोनम रघुवंशी ने सरेंडर किया। सोनम समेत पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की रिमांड में हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर हत्या की तह तक जाने में जुटी हुई है।

Check Also

होमवर्क में ‘कलमा’ लिखवाने का आरोप, हैदराबाद के स्कूल में बवाल! टीचर पर केस, बीजेपी का प्रदर्शन

Kalma Homework: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के होमवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *