कोष एवं लेखा विभाग के 27 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतन का लाभ

रायपुर। वित्त विभाग के निर्देश के परिपालन में कोष एवं लेखा विभाग के संचालक पद्मिनी भोई साहू द्वारा अपने विभाग के कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। आदेश से कुल 27 कर्मचारी लाभन्वित होंगे जिन्होंने अपनी सेवा के निर्धारित वर्ष पूरे कर लिए है। ओपी चौधरी, वित्त मंत्री एवं सचिव वित्त के मार्गदर्शन में कर्मचारी हित में त्वरित कार्यवाही की गई।

विभाग अन्तर्गत 20 वर्ष की सेवा पूर्ण किये 9 कर्मचारियों को द्वितीय समयमान दिया गया है जो इस प्रकार है। अरविन्द खेस्स, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय जशपुर, कामता प्रसाद साहू, सहाये ग्रेड-2 (सेवानिवृत), प्रभा पाण्डे, एसएएस, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग, ज्ञानूराम भारद्वाज, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय बिलासपुर, केएस कमल, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय कोरबा, पूनम ठाकूर, सहायक ग्रेड-2, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग, केआर नेताम, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बालोद, प्रकाश कुमार उइके, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय राजनांदगांव, राजकुमारी मरावी, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय कांकेर शामिल है।

30 साल की सेवा पूरी करने वालों समयमान वेतन
इसी प्रकार 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 18 कर्मचारियों को तृतीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें कुंवर सिंह साहू, सहायक ग्रेड-2(सेवानिवृत्त जिला कोषालय धमतरी, एसके देवांगन, एसएएस (सेवानिवृत्त) संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर, आरएल देवांगन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय जांजगीर-चांपा, संतोष कुमार कंडरा, एसएएस, जिला कोषालय दुर्ग, शरद कुमार सिंह, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा, आनंद मोहन श्रीवास्तव, एसएएस, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा, राकेश कुमार हेड़ाऊ, एसएएस, जिला कोषालय राजनांदगांव, नमिता मूर्ति, एसएएस, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कांकेर, ओफरसिया खलखो, एसएएस, जिला कोषालय रायगढ़, प्रभा पाण्डे, एसएएस, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग, प्रकाश सिंह ठाकुर, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय रायपुर, प्रमोद कुमार शुक्ला, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बिलासपुर, अनिता भुआर्य, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दुर्ग, बनारसी प्रसाद, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर, सुशील कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर, अखलाख हुसैन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर, उगेश्वरी देवांगन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा एवं सुखदेव सिंह बघेल, सहायक ग्रेड-1,जिला कोषालय सुकमा शामिल हैं।

मिलेगा वेतन निर्धारण का लाभ-पद्मिनी
समयमान वेतनमान मिलने से इन कर्मचारियों को वेतन निर्धारण का लाभ मिलेगा। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। संचालक पद्मिनी भोई साहू ने कहा, हम अपने कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को महत्व देते हैं। यह निर्णय उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि इस प्रोत्साहन से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे अधिक उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Check Also

Ambikapur: अमेरा कोल माइंस बवाल केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 150 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कुछ दिनों पहले अमेरा कोल माइंस में मचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *