UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बड़ा हो गया. कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को प्रयागराज में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस दौरान PDA ने खान सर की कोचिंग समेत 3 संस्थानों को सील कर दिया है.
यह कार्रवाई प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज के निर्देशन पर की गई. प्राधिकरण के अधिकारी गंगेश कुमार सिंह मंगलवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की. इस दौरान अधिकारियों ने पहले सीलिंग से कोचिंग संस्थान में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर कार्यालय बंद करा दिया. खामियां पाए जाने के बाद बिल्डिंग के संबंधित हिस्से को सील कर दिया है. कोचिंग संस्थानों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.
कोचिंग सील कर नोटिस लगाया
प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों में सीलिंग की कार्रवाई के बाद संस्थान के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया. नोटिस में लिखा, बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग का संचालन शुरू करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यानी कि अगर कोई कोचिंग संचालक ने प्रशासन की बगैर अनुमति या चालाकी दिखाने की कोशिश की तो उसको बख्शा नहीं जाएगा.
कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में मचा हड़कंप
फिलहाल, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के मुताबिक, कोचिंग संस्थान का संचालन सामुदायिक सुविधा की श्रेणी में आता है. भवन के लिए सामुदायिक सुविधा भू-उपयोग की स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter