Breaking News

बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, कार और टैंकर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के…

बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में बरौली-खालौर स्टेडियम मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार की कार की तेज रफ्तार टैंकर से भीषण टक्कर हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में देशराज चौहान, वैभव चौहान, प्रियांशु चौहान, पूनम और 13 वर्षीय कोमल घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *