Breaking News

बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग में वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म, व्याख्याता से भृत्य तक सामूहिक रूप से कार्यमुक्त

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर शिक्षा विभाग में लंबे समय से जड़ जमा चुकी अटैचमेंट (संलग्नता) व्यवस्था को DEO के आदेश के बाद पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। DPI से मिले सख्त निर्देशों के बाद डीईओ ने यह बड़ी कार्रवाई की है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

मूल पदस्थापना पर लौटने के सख्त निर्देश
इस आदेश के तहत व्याख्याता, शिक्षक से लेकर भृत्य तक, जो भी कर्मचारी अपनी मूल शालाओं को छोड़कर अन्य जगहों पर अटैच थे, उन्हें सामूहिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश भी दे दिए हैं।

कुछ पदों पर अब भी ‘संशय’ और ‘राहत’
इस कार्रवाई के बीच कुछ विभागों और पदों को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। आदेश में मंडल संयोजक, एकलव्य एवं प्रयास विद्यालय के कर्मचारी और छात्रावास अधीक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन पदों पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी फिलहाल इस आदेश के दायरे से बाहर हैं। फिलहाल, सभी की निगाहें विभाग के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं।

Check Also

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्तीसगढ़ में संगठन के पुनर्गठन पर होगी बड़ी चर्चा?

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit 2026: बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *