Breaking News

ITI पास युवाओं को मिली नौकरी : एल एंड टी ने चयनित अभ्यर्थियों को दिया आफर लैटर

कुरूद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरूद में शुक्रवार को छात्रों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पनवेल के अधिकारियों ने युवाओं को करियर के नए अवसरों से रू-ब-रू कराया।

अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को निर्माण क्षेत्र में चल रहे आधुनिक कोर्सेज, स्पेशल ट्रेनिंग प्रोसेस और ट्रेनिंग खत्म होते ही मिलने वाले बेहतरीन प्लेसमेंट पैकेज के बारे में विस्तार से समझाया। इस मार्गदर्शन सत्र के बाद आईटीआई के युवाओं में रोजगार को लेकर एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

अगस्त से शुरू होगी एल एंड टी की फ्री ट्रेनिंग
अधिकारियों ने बताया कि, संस्थान द्वारा दो माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था भी निः शुल्क रहेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित निर्माण परियोजनाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई कुरूद एवं शासकीय आईटीआई नगरी के चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। इनका प्रशिक्षण अगस्त 2026 से शुरू होगा।

युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बड़ा कदम
आईटीआई कुरूद के प्राचार्य योगेश देवांगन ने कहा कि, एल एंड टी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के माध्यम से मिलने वाला यह अवसर युवाओं के कौशल विकास और बेहतर रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चमन लाल पाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जिला धमतरी नोडल अंतर्गत सभी आईटीआई संस्थानों को शामिल किया गया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *