साहबों का तुगलकी फरमान! महज 4 हजार के लिए काट दी अस्पताल की बत्ती, बिना पंखे-लाइट तड़प रहे मरीज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में विद्युत विभाग के साहबों ने एक ऐसा अजब-गजब कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे! बिजली कंपनी को लगा कि सरकारी ‘संजीवनी क्लीनिक’ देश का सबसे बड़ा बकायेदार बन चुका है, सो अफसरों ने जरा सा भी रहम दिखाए बिना पूरे अस्पताल का कनेक्शन ही काट दिया। वजह? सिर्फ और सिर्फ 4 हजार रुपये का बकाया बिल!

रोजाना पहुंचते हैं 100 मरीज, गर्मी में बेहाल हुए डॉक्टर-मरीज
मामला जबलपुर के विजय नगर स्थित संजीवनी क्लीनिक का है, जहां लाइट कटते ही पूरा अस्पताल अंधकार और उमस के आगोश में समा गया। अस्पताल में हर दिन करीब 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन अब बिना पंखे और बत्ती के तपती गर्मी में इलाज कराने की मजबूरी बनी हुई है। मरीज हाथ से पंखा झल रहे हैं और डॉक्टर पसीना पोंछते हुए पर्ची लिख रहे हैं।

क्लीनिक में लाखों रुपये की दवाएं और वैक्सीन रखी हैं, जिन्हें ठंडा रखने के लिए बिजली 24 घंटे चाहिए। लेकिन 4 हजार रुपये की अकड़ में साहबों ने जीवनरक्षक दवाओं का तापमान भी दांव पर लगा दिया है। सरकारी महकमों के बीच समन्वय का ऐसा अनोखा नजारा और संवेदनहीनता सिर्फ अपने मध्य प्रदेश में ही देखने को मिल सकती है!

Check Also

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, जकार्ता से आए यात्री के पेट से बरामद हुए तीन कैप्सूल

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *