Raipur: राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को तीन युवक सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास ले गए, जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.
इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे. वहां भी महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. मामले में पुलिस ने शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना की शुरुआत में आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया था. बाद में प्रकरण को डीडी नगर थाना पुलिस को भेजा गया, जहां मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter