CJP के अभ‍िजीत दीपके को NDA शामिल होने का ऑफर किसने दिया? वजह भी बताई

Abhijeet Dipke Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभ‍िजीत दीपके पार्टी के गठन और बाद में हुए छात्र आंदोलन के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. प्रदर्शन के दौरान और बाद में उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. कई लोगों का ऐसा मानना है कि दीपके आने वाले समय में राजनीति में कदम रख सकते हैं. इसके लिए ही वह पिच तैयार कर रहे हैं. हालांकि दीपके ने इस सब बातों से इनकार किया है. तमाम अफवाहों के बीच केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने अपनी पार्टी में दीपके को आने का न्योता दिया है.

अठावले के इस न‍िमंत्रण पर अभ‍िजीत दीपके की तरफ से अब तक कोई र‍िएक्‍शन सामने नहीं आया है. रामदास अठावले इस समय केंद्र सरकार में मंत्री हैं और एनडीए के साथ हैं. अठावले की पार्टी का नाम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) यानी RPI (A) है.

रामदास अठावले ने दीपके को पार्टी में शामिल होने का ऑफर देते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की दुहाई भी दी. उन्‍होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना पूरा करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाह‍िए.

राजनीति में आएंगे दीपके?
अभ‍िजीत दीपके ने जब अपनी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी. उसी समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि आने वाले समय में हम उनको राजनीति में देखेंगे. जि‍स तरह केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले माहौल बनाया था. उसी तरह दीपके भी कर रहे हैं. हालांकि हाल ही में हुई एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में दीपके ने राजनीति में तत्‍काल एंट्री से इनकार कर द‍िया है.

दीपके ने कहा कि अगर हमसे लोग कहेंगे तो इस पर विचार किया जा सकता है. जनता अगर कहेगी तो उनके कहने पर चुनाव लड़ने पर भी व‍िचार किया जा सकता है. फिलहाल दीपके जनता से जुड़े हुए मूल मुद्दों को उठाने में लगे हुए हैं. हाल ही में उन्‍होंने स्कूल व्यवस्था में सुधार के लिए स्‍कूल ठीक करने करो अभियान की शुरुआत की है.

Check Also

नमक की जगह दे दिया सर्फ! मिड-डे मील खाते ही 2 दर्जन से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

नालंदा। जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड-डे मील खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *