Breaking News

इंडोनेशिया के गरुड़ विष्णु मंदिर की तर्ज पर सजेगा गणेश पंडाल, 20 फीट की प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

जांजगीर-चांपा. गणेश उत्सव को लेकर चांपा स्थित मेला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं. यहां श्री सिद्धिविनायक समिति द्वारा इस वर्ष भव्य और आकर्षक गणेश पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को इंडोनेशिया के प्रसिद्ध गरुड़ विष्णु मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. पंडाल निर्माण को लेकर समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

समिति के सदस्यों के मुताबिक, हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान कुछ अलग और आकर्षक करने का प्रयास किया जाता है. इसी कड़ी में इस बार इंडोनेशिया के गरुड़ विष्णु मंदिर की स्थापत्य शैली को पंडाल का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए कारीगर पंडाल को विशेष डिजाइन और आकार देने में जुटे हुए हैं.

कोलकाता की टीम करेगी सजावट
गणेश पंडाल को भव्य रूप देने के लिए इसकी सजावट का जिम्मा कोलकाता की टीम को दिया गया है. आकर्षक विद्युत सज्जा और सजावटी कार्य के जरिए पंडाल को विशेष रूप देने की तैयारी है. समिति को उम्मीद है कि तैयार होने के बाद यह पंडाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा.

20 फीट की गणेश प्रतिमा होगी खास आकर्षण
इस बार गणेश प्रतिमा भी विशेष रूप से तैयार कराई जा रही है. करीब 20 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण भटगांव के कारीगर द्वारा किया जा रहा है. विशाल प्रतिमा और मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहे पंडाल के कारण इस बार गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है. समिति के सदस्यों का कहना है कि पंडाल निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है. गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए समिति द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *